फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िििहि िििहि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर मसले के लिए केंद्र की ओर से नियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से बातचीत करने से हुर्रियत नेता भले ही मना कर रहे हैं, लेकिन वार्ताकार ने कहा है कि वह हुर्रियत से बातचीत की हरसंभव कोशिश करेंगे। तीसरे दिन बुधवार को कई राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि घाटी में जल्द शांति लौटेगी। दिनेश्वर राजनीतिक दलों के अलावा तीन दिन में करीब पांच दर्जन प्रतिनिधिमंडलों से मिले।
विज्ञापन

वार्ताकार से बातचीत के लिए किस को न्योता दिया है, किस को नहीं, इसकी किसी को जानकारी तक नहीं। कोई भी प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंच रहा है, जिसकी जानकारी मीडिया को भी नहीं होती। अब बुधवार को दिनेश्वर शर्मा ने चाक-चौबंद सुरक्षा वाले हरि निवास से बाहर निकलकर खुद राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके घर जाकर मुलाकात करने पहुंच गए। इस दौरान सबसे पहले वह सुबह करीब 10 बजे नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलने उनके गुपकार स्थित घर पहुंचे, जहां करीब 20 मिनट तक उनसे बातचीत करने के बाद वह 10 बजकर 20 मिनट पर वहां से निकले। उसके बाद करीब 11 बजे वह गुपकार स्थित सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी के घर गए, जहां वह करीब पौना घंटा रुके और उनसे बातचीत की और करीब 12 बजकर 10 मिनट पर वहां से निकले। इस दौरान सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी, जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता हकीम मोहम्मद यासीन और जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट के नेता गुलाम हसन मीर ने एक साथ दिनेश्वर शर्मा से बातचीत कर अपने विचार उनके साथ साझा किए।
दोपहर करीब 3:15 पर दिनेश्वर शर्मा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुुलाम अहमद मीर के बडगाम जिले के हुमहामा स्थित घर पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे, जहां उन्होंने मीर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं से करीब 45 मिनट बातचीत की और 4 बजे वह उनके घर से सीधा कुछ ही दूर स्थित पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सैफु दीन सोज के घर गए, जहां कुछ देर उनसे भी मुलाकात कर वह सीधा हरि निवास लौटे। इस पूरे दौरे के अलावा हरि निवास में बिताए गए समय में करीब 15 से अधिक प्रतिनिधिमंडल उनसे वहां मिलने पहुंचे, जिनमें सरताज मदनी के नेतृत्व वाला पीडीपी का प्रतिनिधिमंडल और आवामी इतिहाद पार्टी के अध्यक्ष इंजीनियर रशीद का प्रतिनिधिमंडल शामिल था।
विज्ञापन


उम्मीद है, बढ़ेंगी बातचीत की कोशिशें : उमर
पूर्व सीएम और नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर ने बातचीत और दिनेश्वर शर्मा के दौरे के बारे में कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब जब शर्मा अगली बार यहां आएंगे तो इन कोशिशों में और इजाफा हो सकेगा। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में संवाद के लिए केंद्र के प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा अपनी जम्मू-कश्मीर की पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को श्रीनगर पहुंचे थे।


गिलानी के घर जा सकते हैं दिनेश्वर
अपने तीन दिनों के दौरान राजनीतिक नेताओं के अलावा 60 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करने के बाद दिनेश्वर शर्मा की वीरवार को जम्मू जाने की संभावना है। वह दोपहर 1 बजे के बाद जम्मू रवाना हो सकते हैं और जिस तरह का बयान उनका आया है। यह भी संभावना है कि वह एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में ही पड़ने वाले हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के घर जाकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति को अलगाववादियों ने केंद्र की समय बरबाद करने की नीति करार दिया है और कहा था कि वह दिनेश्वर शर्मा से नहीं मिलेंगे। पहली बार पत्रकारों से दिनेश्वर शर्मा ने कहा कि मैंने काफी लोगों से मुलाकात की और उनसे यह मुलाकात काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा कि मैं दुआ करता हूं कि कश्मीर में जल्द शांति लौटे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हुर्रियत से मिलने के लिए कदम बढ़ाएंगे, उन्होंने कहा कि मैं हुर्रियत से मिलने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे और भी लोगों से मिलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें