जम्मू। कुछ दिन की राहत के बाद गर्मी और उमस ने लोगों को फिर परेशान करना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर होते होते गर्मी चरम हो गई। शनिवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर पहुंचकर 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से मौसम करवट बदलेगा और रियासत के अधिकतर इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले चौबीस घंटों में जम्मू में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।