श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में लगातार तीसरे दिन बंद का असर देखने को मिला। जिले में मुठभेड़ के बाद सिविलियन की मौत को लेकर इलाके में तनाव बना रहा और जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। हालांकि इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार जिले में सभी दुकानें, कारोबारी आफिस आदि बंद रहे। इसके अलावा सड़कों पर से भी यातायात गायब रहा। गौरतलब है कि जिले के काकपुरा इलाके में वीरवार को एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों ढेर किया गया। जिसके बाद शुरू हुए प्रदर्शनों में एक स्थानीय की मौत हो गई, जिसको लेकर लगातार जिले में बंद रखा गया है।