दोमाना। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। सूखे खेतों में नमी आ गई है। खेतों की जुताई शुरू हो गई है। धान की रोपाई में भी तेजी आ गई है। वहीं, कंडी क्षेत्र के किसानों ने बुआई की तैयारी शुरू कर दी है। किसान पवन सिंह, मदन लाल, सोहन आदि ने बताया कि इस बार बारिशों का सिलसिला देरी से शुरू हुआ है। इसके चलते मक्का और अन्य फसलों के बीज लगाने में आसानी होगी। आने वाले दिनों में किसान मक्का, बाजरा, दलहन आदि की बुआई शुरू कर देंगे। नहरी क्षेत्र में किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नहरी पानी पूरा नहीं हो रहा था। अब बारिश से पानी की कमी नहीं रही। ब्यूरो