फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम महबूबा ने दी इफ्तार पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार शाम जम्मू में इफ्तार पार्टी दी। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इफ्तार में विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता, सूचना एवं खाद्य मंत्री चौधरी जुल्फकार अली, कानून मंत्री अब्दुल हक खान के अलावा कई मंत्री, विधायक, पीडीपी के उपाध्यक्ष सरताज मदनी, 16 कोर के जीओसी, नागरिक प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के अलावा मीडिया व कई प्रमुख नागरिक मौैजूद रहे।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इफ्तार पर अतिथियों से बातचीत की और हालचाल जाना। इफ्तार का विशेष आकर्षण इस साल जम्मू से भारतीय प्रशासनिक सेवा में क्वालीफाई हुुए युवाओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने भी इन प्रतिभाशाली युवाओं से बातचीत की और उन्हें सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र रैणा ने इफ्तार का बहिष्कार किया
जम्मू। भाजपा के विधायक रविंद्र रैणा ने इफ्तार पार्टी के लिए न्यौता मिलने के बावजूद इसका बहिष्कार किया। रैणा का कहना हैं कि कश्मीर में जम्मू कश्मीर पुलिस के अलावा सुरक्षा बलों के जवान शहीद हो रहे है। ऐसे में हालात में इफ्तार पार्टी का औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा शहीदों की शहादत को याद करने और परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट करने का समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें