फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तालाब तिल्लो इलाके में गुुरु पब्लिक स्कूल में सीसीटीवी कैमरे फिट करते एक युवक की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। सुनील कुमार नई बस्ती का रहने वाला था।
विज्ञापन

हादसा वीरवार सुबह हुआ। सुनील के गिरने के बाद उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शहर के त्रिकुटा नगर में छन्नी पुलिस के पास नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसकी अभी पहचान नहीं की गई है। वीरवार सुबह कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जीएमसी के शवगृह में पहचान के लिए शव को रखा गया है। जीएमसी में ही सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। दुर्गा नगर के रहने वाले अजय सिंह को 27 नवंबर बाग ए बाहु इलाके में बाइक पर जाते एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें