बसोहली। कस्बे में लाइनमैन काम करने के दौरान खंभे से गिरकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में उपजिला अस्पताल लाया गया है। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया। मंगलवार को लाइनमैन सुरेश सिंह निवासी बसोहली वार्ड सात मुख्य बाजार में बिजली के खंभे पर कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक बिजली का करंट लगाने के कारण वह नीचे गिर गया। उसके सिर एवं पांवों में गंभीर चोट आई हैं। हादसा होने के बाद मौके पर कई लोग व दुकानदार एकत्रित हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया।