फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग रेंज शुरू करवाने से पहले मुआवजा दो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्योडियां। कलीठ गांव के लोगों ने एसडीएम देवेंद्र पाल भगत से मुलाकात की। लोगों ने उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि गांव में बंद पड़ी फायरिंग रेंज को फिर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे शुरू करवाया जाता है तो किसानों को मुआवजा दिया जाए।
सोमवार को एसडीएम से पूर्व नायब सरपंच शाम लाल शर्मा, बचन सिंह भाऊ, रणबीर सिंह भाऊ, गोपाल कृष्ण, पंडित गंगा राम तथा गिरदारी लाल ने वार्ता की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले इस रेंज को बंद करवाया गया था। फायरिंग होने के दौरान उनके मकानों में दरार आ रही थी। इसके अलावा कई प्रकार का नुकसान हो रहा था। लोगों ने बताया कि जब फायरिंग होती थी तो खेतीबाड़ी संबंधी कामकाज प्रभावित होता था। इसका मुआवजा भी नहीं मिला। कहा कि अब बताया जा रहा है कि दस दिसंबर से फायरिंग रेंज को फिर शुरू करवाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि अगर इसे शुरू करवाना है तो पहले मुआवजा दिया जाए। लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर फायरिंग रेंज है वह जमीन कलीठ के किसानों की है। ग्रामीणों को एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मुआवजे की मांग को लेकर डीसी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूब वाला पुल बनाने की मांग
ज्योडिया। चिनाब दरिया पर ट्यूब वाला पुल बनाने की मांग परगवाल इलाके के लोगों ने एसडीएम देवेंद्र पाल भगत से की। लोगों ने बताया कि सेना की तरफ से सर्दी के मौसम में चिनाब में कम पानी होने के दौरान खौड क्षेत्र के गांव और परगवाल के मध्य में ट्यूब वाला पुल बनाया जाता है। इसके चलते दोनों तरफ के लोगों को सुविधा मिलती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार अभी तक पुल नहीं बनाया गया है। एसडीएम ने इस बारे में सेना के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें