फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ नहीं तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलावर। म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। कहा कि नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर के विभिन्न बाजारों में हुए अवैध अतिक्रमण की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को कमेटी की टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार पूर्णचंद शर्मा, कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र रैणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य बाजार सहित नगर के पुराना बस अड्डा, मुख्य बस अड्डा व अन्य भागों को देखा। इस दौरान टीम ने बाजार और बस अड्डे पर अवैध रूप से रेहड़ी व फड़ लगाने वालों से सार्वजनिक भूमि खाली करने के लिए कहा। इसके अलावा टीम ने मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर गली में सामान रखने वालों को रखने नियमों का पालन करने को कहा। टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि गलियों और बस अड्डे से अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि मुख्य बस अड्डा, पुराना बस अड्डा व बाजार में दुकानदारों के किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण राहगीरों के लिए पैदल गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें