फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट के दुकानदारों ने बढ़ती चोरियों पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
 सुरनकोट तहसील मुख्यालय के बाजारों में लगातार बड़ रही चोरी की घटनाओं से गुस्साए दुकानदारों ने बाजार से गुजरने वाले पुंछ जम्मू राजमार्ग को जाम कर करीब दो घंटों तक जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटों के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जल्दी ही चोरों को दबोचने का वादा कर प्रदर्शन समाप्त करवाया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई।
विज्ञापन

आज सुबह नौ बजे सुरनकोट मुख्य बाजार के हाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में दुकानदार व्यापार मंडल के प्रधान अजहर मन्हास के नेतृत्व में बाजार से गुजरने वाले पुंछ जम्मू राजमार्ग पर एकत्र हुए और बीच सड़क में टायर जला कर पुलिस और तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियोें ने किसी भी प्रकार के वाहन को मार्ग से गुजरने नहीं दिया।इस दोरान प्रदर्शनकारियों ने इस बात का आरोप लगाया कि कस्बे के मुख्य बाजारों में आए दिन दुकानों के ताले तोड़ कर चोर सामान और नकदी उड़ा कर ले जाते हैं। आज तक कोई भी चोर पकड़ा नहीं गया है और न ही पुलिस कुछ कर पाई है जबकि एक एक रात में दो तीन दुकानों में चोरी के मामले पेश आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें