फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ि ि ि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जम्मू। चोरों के गैंग ने मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। अभी पंद्रह दिन पहले ही दुकान खुली थी। चोरी करने वाले छह लोग सीसीटीवी कैमरों में कैद जरूर हो गए हैं, लेकिन अभी किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। जांच शुरू कर दी गई है।
शिव नगर के रहने वाले रवि कुमार ने करीब पंद्रह दिन पहले ही नबाबाद इलाके अभिनव थियेटर के पास मोबी टाइम नाम की मोबाइल शाप खोली थी। हर ब्रांड के मोबाइल फोन दुकान में उपलब्ध थे। इनमें आई फोन एक्स वर्जन के फोन भी थे। करीब 40 आई फोन सहित 15 लाख रुपये के मोबाइल फोन दुकान से चोरी हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी हरकत साफ नजर आती है। पीठ पर बैग लटकाए छह युवक सफेद रंग की चादरों के साथ दुकान के बाहर खड़े हैं। चादरों से दुकान को कवर कर लिया गया है। चार युवक बाहर खड़े रहते हैं। दो दुकान के भीतर घुस जाते हैं। सुबह पांच बजे ये लोग दुकान में घुसते हैं और आधे घंटे के भीतर दुकान में पड़े सभी मोबाइल फोन बैग में भरकर चल लेते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर लाक नहीं था
दुकान का कोई भी ताला चोरों ने नहीं तोड़ा हुआ। वह चोरी का सारा सामान लेकर आए थे। शटर का सेंटर लाक भी नहीं था। चोरों ने बड़े ही तरीके से दुकान का शटर धीरे से उठाया और अंदर घुस गए। दोनों तरफ के ताले लटके ही रहे और चोरों ने शटर उठाकर चोरी कर चलते बने। जबकि दुकान के सामने से कई वाहन गुजर रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें