फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों से मिली छात्राएं तो आंखें हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कठुआ। महिला डिग्री कालेज की एनएसएस इकाई, एनसीसी विंग और वुमन डेवलेपमेंट केंद्र के लोगों ने मंगलवार को वृद्ध आश्रम का दौरा किया गया। इस दौरान बेटियों ने वृद्धों का हाल जाना और उनके साथ मिलकर गीत गाकर डांस किया। बेटियों ने जब हाल पूछा तो वृद्धों की आंखें नम हो गई। एक ही बार में उनके जीवन का सारा अनुभव उनकी आंखों में आंसू बनकर बह गए।
विज्ञापन

महिला कालेज की छात्राओं ने मंगलवार को अपने वृद्ध आश्रम के दौरे के दौरान सबसे पहले उनका हाल चाल जाना। इसके साथ ही उनसे उनके जीवन के अनुभव भी साझा किए। बातें हुई तो वृद्धों का दर्द आंखों के रास्ते आंसू बनकर बह गया। बेटियों ने उन्हें चुप करवाने का प्रयास किया तो साथ ही उनकी दास्तां सुनकर खुद भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई। एक दूसरे को दिलासा देने के बाद सबने भजन गाए और फिर विभिन्न गीतों पर डांस भी किया। इस दौरान स्टाफ सदस्यों और छात्राओं द्वारा उनमें फल भी वितरित किए गए। इस मौके पर कालेज की प्रिंसिपल डा. कुलविंदर कौर, एनसीसी आफिसर सकुन महाजन, एनएसएस अधिकारी माधवी प्राशर, प्रो. यशपाल, प्रो. विजय ने कहा कि छात्राओं को जीवन के विभिन्न रंगों से रूबरू करवाने और वृद्धों के अनुभवों से सीखने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें