फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार देना सवोच्च प्राथमिकता्र्र्र्

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कृषि संबंधी योजनाओं पर एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। उन्होंने बताया 2022 किसानों की आमदनी को दोगुनी करने हेतु वचनबद्ध है।
सांबा जिले के जतवाल में निदेशालय क्षेत्र प्रचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था। मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों को उनके उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए कृषि आधुनिक तकनीकों के बारे में शिक्षित करने हेतु कई कदम उठाये हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सायल हेल्थ कार्ड जारी किए हैं। जो एक कांतिकारी कदम है। यह किसान को उसकी कृषि भूमि की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य के बारे में बताएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसानों के उत्पाद हेतु बेहतर भंडारण एवं विपणन सुविधाओं की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डीएफओ, एमओ आईएंडबी के अतिरिक्त महानिदेशक आर पी सरोज, मुख्य कृषि अधिकारी सांबा नरेंद्र मिश्रा, विधायक हीरानगर कुलदीप राज, एमओ आईएंडबी के प्रचार अधिकारी गुलशन रैना, एसडीएम नारायणदत्त, एडीसी सांबा तिलकराज तथा अल्पसंख्यक किसान इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें