फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में 30 फीसदी छूट के साथ शिकारे की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर आने वाले पर्यटक 30 फीसदी छूट के साथ डल झील में शिकारे की सैर कर सकेंगे। उनसे 500 रुपये की जगह 350 रुपये चार्ज किए जाएंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आल जेएंडके टैक्सी शिकारा ओनर्स एसोसिएशन ने यह ऑफर दिया है। श्रीनगर में इस वक्त 4738 शिकारे हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए शिकारे की सैर भी आकर्षण का केंद्र रहती है। लेकिन फिलहाल लगातार तीसरा साल है, जब घाटी में पर्यटकों की आमद कम रही है।
विज्ञापन

तीन साल पहले 2014 में श्रीनगर में आई बाढ़ के चलते 2015 में पर्यटकों की संख्या कम रही। और उसके बाद बीते साल यानी 2016 में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद पर्यटकों ने घाटी का रुख बहुत कम किया। बुरहान को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था, जिसके बाद पत्थरबाजी की घटनाओं ने पर्यटकों के हौसले को तोड़ दिया। हिंसा की आशंका से घाटी सहमी रही। विपरीत हालातों के चलते शिकारे वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। लेकिन अब स्थितियों में बदलाव है। घाटी में कमोबेश शांति है। शिकारे वाले पर्यटकों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि झीलें पहले की तरह पर्यटकों को सैर कराते शिकारों से गुलजार हो सकें।

कोट-
हमने वो समय भी देखा है, जब झील सैलानियों को सैर कराते शिकारों से गुलजार रहती थीं। पिछले कुछ समय से पर्यटक कुछ कम आए हैं, लेकिन वह समय गुजर चुका है। लेकिन अब यहां कोई समस्या नहीं। खूबसूरत और शांति भरी जगह में समय बिताना पसंद करने वाले सैलानियों के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वली मोहम्मद भट, जेएंडके टैक्सी शिकारा ओनर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें