जम्मू (ब्यूरो)। जम्मू में वीरवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा के विधान परिषद के सदस्य रमेश अरोड़ा ने कहा कि जम्मू में फूड एंड ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर से मोमो के सात सैंपल उठाए गए, जिसमें छह में मोमो सेहत के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। सातवें सैंपल का परिणाम अभी आना बाकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मोमो, मंचूरियन, नूडल्स, चैंपस और मीट सूप में मोनो सोडियम ग्लूटामेट के बेतरतीब इस्तेमाल से लोगों की सेहत का कबाड़ा हो रहा है। मोनो सोडियम ग्लूटामेट से नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने की बेहद आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस संबंध में कानून बनाना चाहिए। इस अवसर पर गोविंद सरीन, रमेश गुप्ता, संजय शर्मा, सरदार कुलवंत सिंह, कपिल अरोड़ा, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।