फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप पार्क के बंद होने से लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर।
श्रीनगर के बीचोबीच लाल चौक से कुछ दूरी पर स्थित प्रताप पार्क के बंद होने से लोगों काफी परेशानी हो रही है। लोरिकल्चर विभाग के अनुसार पुलिस द्वारा इस पार्क के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। यह पार्क 2014 में आई बाढ़ के चलते खस्ताहाल चुका था लेकिन सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत इसे दोबारा ठीक किया गया और जून 2016 में इसे दोबारा लोगों के लिए खोला गया था।
विज्ञापन

एक दुकानदार के अनुसार यह पार्क लोगों के आराम करने के लिए एक अच्छी जगह है। विशेष तौर से आजकल रमजान का महीना है और लोग चिनार की छाँव तले आराम करते थे। लेकिन पुलिस द्वारा इसे बंद कर दिया गया है। पार्क बंद करने के पीछे का कारण इसके ठीक सामने प्रेस इंक्लेव है और अक्सर प्रदर्शनकारी यहां एकत्रित हुआ करते हैं जिसके चलते पुलिस ने सभी दरवाजे बंद कर दिये हैं जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोरिकल्चर विभाग के निदेशक मोहम्मद हुसैन मीर ने कहा कि उनके ओर से कोई दरवाजा बंद नहीं किया गया है। इसके पीछे का कारण पुलिस ही बता सकती है क्योंकि उन्होंने ही दरवाजों पर ताले लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें