जम्मू। हेरोइन तस्करों की धरपकड़ जारी है। लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने गांधी नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत डिगियाना इलाके में पुलिस ने हेरोइन तस्कर को 35 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया। वह सतवारी इलाके से डिगियाना की तरफ आ रहा था। आगे पुलिस का नाका देखकर भागने लगा। तभी पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया और थोड़ी दूर जाकर दबोच लिया। आरोपी धीरज कुमार मीरां साहिब के इंदिरा नगर का रहने वाला है। डीएसपी रफीक मन्हास का कहना है कि वह लंबे समय से हेरोइन की तस्करी कर रहा था। वह युवाओं को निशाना बनाता है। उल्लेखनीय है कि गांधी नगर सब डिवीजन में पिछले पंद्रह दिन के भीतर 25 किलो के करीब हेरोइन बरामद की जा चुकी है।