फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने युवक को पकड़ा, लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को शास्त्री नगर इलाके से एक युवक को पकड़ कर ले गई। इसका लोगों ने विरोध भी किया। गांधी नगर पुलिस की मदद से युवक को पकड़ा गया। पंजाब के मोगा पुलिस स्टेशन के एसएचओ और डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची एक टीम ने शास्त्री नगर के रहने वाले युवक को पकड़ा है। पुलिस के पास जिला मजिस्ट्रेट के साइन हुए वारंट थे। पुलिस का कहना है कि युवक एक मामले में संलिप्त है। वह फरार था। अब उसके बारे में पता चला है। इसकी जानकारी पाकर कुछ युवक गांधी नगर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। युवकों का कहना था कि पकड़े गए युवक को जानबूझकर झूठे केस में फंसाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें