कई मामले फरार में युवक को हिरासत में लिया
आरएस पुरा। कई मामलों में फरार युवक को मीरां साहिब पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गांव फिंदड से हिरासत में लिया गया। युवक की पहचान अशोक डिंगरा उर्फ टील्लू पुत्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव फिंदड के रूप में की गई है।
एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र चौधरी की देखरेख मेें कार्रवाई करते हुए डबल बैरल गन व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मीरां साहिब व बिश्नाह पुलिस थाने में मामले दर्ज होने पर पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने के कारोबार में शामिल अशोक के खिलाफ मीरां साहिब पुलिस थाने में एफआईआर 162/ 2017, 3/ 25 आमर्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।