फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी पर खुद रास्ता बनाने में जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी तहसील के चुबूनाला के ग्रामीण अपने घरों में पहुंचने के लिए पहाड़ को काट कर स्वयं रास्ता बनाने को मजबूर हो गए हैं। सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीण काम करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 2013 के भूस्खलन के बाद प्रशासन रास्ते की सुविधा प्रदान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

2013 में पंचैरी के चुबूनाला में भूस्खलन के कारण 24 परिवार बेघर हो गए थे और इसी भूस्खलन के कारण ग्रामीणों के घरों में जाने वाले रास्ते तबाह हो गए थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करके हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों से कहा गया था कि कुछ महीने में रास्ता तैयार करके परेशानी को दूर किया जाएगा।लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन ग्रामीणों के लिए रास्ता तैयार करना तो दूर कोई सुध लेने के लिए भी नहीं पहुंचा है। प्रकाश सिंह, देस राज, अशोक कुमार, धनी राम व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हालात यह बन गए है कि मुख्य सड़क से अपने घर तक पहुंचने के लिए ही करीब तीन से चार किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। चार वर्ष से डीसी कार्यालय, तहसील कार्यालय और बीडीओ कार्यालय के चक्कर लगाकर अधिकारियों के सामने रास्तों का निर्माण करने की मांग को रख रहे हैं, लेकिन सिवाए झूठे आश्वासनों के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। अब मजबूर होकर स्वयं ही पहाड़ को काट कर रास्ता तैयार करने में जुट गए हैं, क्योंकि रास्ते की सुविधा न होने के कारण स्कूल जाने वाले विद्यार्थी हर रोज परेशान होते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को स्वयं काम करता देख प्रशासन को थोड़ा कुछ एहसास हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें