सांबा। कश्मीर में आतंकियों द्वारा अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को निशाना बनाए जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से जम्मू क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने पर आम लोगों के साथ व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान रहा। अधिकतर दुकानदार कैशलेस व्यापार कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी से जूझना पड़ा। दुकानदारों ने कहा कि वे पहले से ही जीएसटी को लेकर परेशान थे और अब इंटरनेट सेवाएं बंद होने से उनका कारेाबार प्रभावित हो रहा है।