फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप मामले की पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। हनी ट्रैप में फंसे युवक को दस दिन की पुलिस रिमांड पर लेना शायद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए मददगार साबित हो रहा है। भारतीय सुरक्षा संबंधी जानकारी सोशल साइट पर सक्रिय पाकिस्तानी एजेंट को देने के मामले में कुछ और लोगों के नाम के खुलासे हो सकते हैं। इनमें कुछ सैन्यकर्मियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हनी ट्रैप के जरिए सोशल साइट पर एक ग्रुप बनाया गया, जिसमें तकरीबन 350 लोगों को जोड़ा गया था। इस मामले में वीरवार को अखनूर पुलिस ने चार लोगों से पूछताछ के बाद एक को हिरासत में लिया और वही इस वक्त पुलिस रिमांड में भी है। उसने सूचना देने के बदले में पैसे लेने और नौकरी की मांग करने की बात कही थी। सोशल साइट पर बने ग्रुप में जुड़े फोन नंबरों के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां और रियासत की पुलिस तेजी से उन लोगों की जानकारी हासिल कर रही है, जो ग्रुप के जरिए सुरक्षा संबंधी जानकारी लीक कर रहे थे। आगामी दिनों में कुछ और नामों के खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें