फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारबंदी के आगे भूमि मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए लगाई गई तारबंदी के आगे आई भूमि का आज तक किसानाें को मुआवजा ही नहीं मिला है। इसे लेकर किसानों में रोष बना हुआ है। किसान गणेश ,रोमेल, वाबे राम, परस राम, जगदीश कुमार आदि ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर लगाई गई तारबंदी में उनकी भूमि आई है। कुछ तारबंदी के आगे है। ना तो किसान उन पर खेती कर सकते हैं और ना ही उन्हें सरकार की और से मुआवजा ही दिया जा रहा है। उनका कहना था की कई बार जिला प्रशासन और जनता के नुमाइंदों को भी अवगत करवाया गया है। लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने पर आज भी किसान मुआवजे के इंतजार में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है की किसानों को भूमि का मुआवजा दिया जाए। ताकि वह भी अपने परिवाराें की गुजर बसर कर सकें। किसानों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें