फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की आस में सीपी वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पीएचई विभाग में कार्य करने वाले सीपी वर्कर्स अपने वेतन को लेकर काफी परेशान हैं। उनके अनुसार गत तीन वर्षों का उन्हें बकाया वेतन ही नहीं दिया गया है। जिसको लेकर उन्हाेंने कई दिनाें तक धरना प्रदर्शन भी किया था। लेकिन सरकार को कोई असर नहीं पड़ा। सीपी वर्कर्स संगठन के सदस्य अशोक सिंह, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि पहले सरकार की और से त्यौहाराें के समय उन्हें एक माह का वेतन दिया जाता था। लेकिन अब त्यौहारों पर भी उन्हें वेतन की कोई आस नहीं है। उनके अनुसार रियासत में कोई भी सरकार आई हो, किसी ने भी सीपी वर्कर्स के बारे में कुछ नही सोचा है। वेतन नहीं मिलने से उन्हें अपने परिवारों की गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने सीपी वर्कर्स को वेतन जारी नहीं किया गया तो वह अपना प्रदर्शन तेज कर देंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें