फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसपी ने किया कैडर कैंप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्त्ता एवं युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कैंप में बसपा के राज्य अध्यक्ष तरसेम खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कैंप को संबोधित करते हुए बसपा के राज्य उपाध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने कहा कि मौजूद कार्यकर्ता एवं युवाओं को पार्टी की कार्य नीतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में बाबा साहेब अंबेडकर और बसपा के संस्थापक कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र और राज्य में बहुजन पर अत्याचार के मामले में वृद्धि हुई है। इसके प्रति जागरूक और सचेत होने की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि बहुजन नेता कांशीराम ने 1984 में इस पार्टी का गठन किया था, बहुजन समाज पार्टी देश में सभी के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रही है और पार्टी के यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर योगराज, राजकुमार, रजिंद्र सिंह, हिमराज, जसवंत राज व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें