फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में दिखा अजब नजारा, मैदानों में खिली धूप तो पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
kashmir valley - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

विज्ञापन
रियासत में रविवार को जम्मू व इसके आसपास के इलाकों में दोपहर तक तेज धूप रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड से यहां राहत मिली। वहीं, रियासत के पहाड़ी इलाकों, कश्मीर व लद्दाख के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है। पहलगाम, कारगिल में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और यह दोनों इलाके सबसे सर्द रहे।

मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन रात्रि के तापमान में इस दौरान ओर कमी दर्ज हो सकती है। पहलगाम और कारगिल के बाद लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन


 वहीं जम्मू में सुबह व रात को यहां कड़ाके की सर्दी रही। वहीं दिन के समय में कड़ाके की धूप खिलने से लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही घनी धुंध व कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान यहां 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें