जम्मू। डिगयाना पुलिस चौकी अंतर्गत संजय नगर में चोरों ने शुक्रवार रात एक चार पहिया वाहन (जेके 02 बीडब्ल्यू 0697) चोरी कर ली है। वाहन मालिक राकेश गुप्ता ने पुलिस को कार चोरी की सूचना दी है। घटना स्थल पर पुलिस ने जाकर मामला जांचा और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन मालिक ने बताया कि रात में कार खड़ी कर वह घर में गए, सुबह जब उठे तो वाहन अपनी जगह पर नहीं थी। ब्यूरो