फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टाटा मूरी हुई नौ घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सर्द रात में न तो ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला थम रहा है न ही यात्रियों की दुश्वारियां कम हो रही हैं। एक तरफ स्टेशन पर सुविधाओं की कमी तो दूसरी तरफ ट्रेनों की लेट लतीफी। इस दोहरी मार से यात्री हर रोज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी दर्जन भर ट्रेनें घंटों देरी से जम्मू स्टेशन पर पहुंचीं। दिल्ली रूट पर कोहरा अधिक पड़ने की वजह से फिरोजपुर डिवीजन अंतर्गत आने वाली सारी ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। मौसम की मार इस कदर पड़ रही कि टाटा मूरी एक्सप्रेस तकरीबन नौ घंटे की देरी से जम्मू स्टेशन पर पहुंच सकी। इस दौरान यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार दावा किया जा रहा कि सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा, लेकिन जमीनी स्तर पर विशेष फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या देरी से आने का समय
14033 01.45
12472 01.00
11077 02.00
13151 03.00
11449 01.42
12237 04.00
15651 03.04
22431 04.30
13152 08.54
12919 01.00
12238 04.00
18101 09.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें