फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना- डा. निर्मल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पंचायत चुनाव को लेकर सरकार जल्द ही अधिसूचना जारी करने जा रही है। कार्यकर्ताओं के लिए यह सही समय है कि वे कमर कस लें और आम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दें। यह बातें हीरानगर में आयोजित भाजपा के कंडी बूथ सम्मेलन के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचायतों पर फोकस है। वे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने पर विश्वास रखते हैं। इसी कड़ी में राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, जो न सिर्फ क्षेत्र के समुचित विकास की नींव बनेगा, बल्कि लोकतंत्र का आधार भी होगा।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जुथाना पुल 47 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र में सत्ता में आने के बाद जम्मू-कश्मीर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की अभूतपूर्व शुरुआत की है। जिला कठुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज जल्द शुरू होने जा रहा है। सैद्धांतिक रूप से दो नेशनल हाईवे मंजूर हो चुके हैं, जिससे दियालाचक-उधमपुर और लखनपुर से दुनेरा वाया महानपुर बेहतर सड़क संपर्क होगा। कीड़ियां गंडियाल पुल, शाहपुर कंडी परियोजना भी महत्वपूर्ण कार्य सरकार ने आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि सीआरएफ के तहत चड़वाल से मंगलूर वाया मोरी 18 करोड़ का टेंडर हो गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने गिरधारी लाल डोगरा डिग्री कॉलेज हीरानगर से दियालाचक तक नहर के किनारे तैयार की गई सड़क का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर कुलदीप राज, प्रमोद कपाही, प्रेमनाथ डोगरा, सुदेश सेठु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें