फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफिया और अतिक्रमण पर रोक को सख्ती बरतें अधिकारी
विज्ञापन

तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, चारों ब्लाक के अधिकारियों और हीरानगर नगर कमेटी के ईओ को एसडीएम ने दिए निर्देश
अवैध कब्जे की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने और जनता को राउंड द क्लॉक सेवा देने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
हीरानगर।
अवैध निर्माण कार्य व भूमाफिया पर अंकुश लगाने की तैयारी पर एसडीएम सुरेश शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें ग्रामीण विकास विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए।
बैठक में उपमंडल के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, चारों ब्लाक अफसर व हीरानगर नगर कमेटी के ईओ उपस्थित थे। शर्मा ने बैठक के दौरान इन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों के बीच जाकर अवैध निर्माण, अवैध कब्जे की जानकारी जल्द जुटाएं और जो लोग इसमें शामिल हैं, उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार व पटवारी नियाबतों में आम लोगों को राउंड द क्लॉक सेवा देने की व्यवस्था करें और नियाबतों से संबंधित फाइलों का निपटारा वहीं पर करें। कोई भी बिना बताए अपने क्षेत्र से गैरहाजिर होता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक अधिकारियों को कहा कि पंचायत एक्ट के अंतर्गत वे अपने इलाके की प्रॉपर्टी के प्रभारी हैं। इसलिए अपने पद का सही इस्तेमाल करते हुए इस पर अवैध कब्जा या निर्माण कार्य करने वालों पर पूरी नजर रखें। कहीं उन्हें अतिरिक्त शक्तियों की आवश्यकता पड़ती है, तो वे उनसे बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी अपने-अपने इलाके का दौरा कर स्टेट लैंड पर कब्जे का पता लगाएं और उसे खाली कराने का काम शुरू करें। इसमें अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने कोताही बरतने की कोशिश की, तो उस पर बाकायदा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए इन आदेशों को हल्के में न लिया जाए। इसी दौरान उन्होंने कमेटी के ईओ से कसबे में पिछले एक वर्ष के दौरान हुए निर्माण की सूचना देने को कहा और कहा कि जो कार्य बिना अनुमति के हुए हैं, उन पर संज्ञान लिया जाए। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले एसडीएम ने छन्न अरोड़ियां के नजदीक 100 कनाल भूमि पर अवैध कब्जे की मंशा से लगाए गए 24 पक्के पोल हटवाकर इसे खाली कराया था। उसके बाद से ही उन्होंने भूमाफिया के खिलाफ तमाम विभागीय अधिकारियों को एक मंच पर लाने के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें