फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजींवादी व्यवस्था को बदलना होगा- बाबू सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नेचर मैनकांइड फ्रेंडली ग्लोबल पार्टी की तरफ से रविवार को एक दिवसीय सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर पार्टी की नई कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें राजेंद्र खजूरिया को विधानसभा कठुआ का चेयरमैन व जिला चेयरमैन साहेब सिंह का बनाया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के संरक्षक व पूर्व मंत्री बाबू सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में सामाजिक गैरबराबरी, बेरोजगारी आदि समस्याएं घटने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। मौजूदा ढांचा जो पूंजीवादी सिद्धांतों पर खड़ा है, पूरी तरह से मानवता और प्रकृति विरोधी है। यह मनुष्य द्वारा मनुष्य और प्रकृ ति के शोषण पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था के रहते समाज में फैली अशिक्षा, बेरोजगारी, गैरबराबरी व अन्य प्राकृतिक समस्याओं से निजात नहीं मिल सकती है। इस पूंजीवादी व्यवस्था को बदलकर एक नई व्यवस्था के लिए संघर्ष तेज करना होगा, जिसका सिद्धांत मानवता और प्रकृति के हित में होगा। उन्होंने कहा कि इन्हीं सिद्धांतों को लेकर पार्टी कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें