फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली के रिकार्ड रूप का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बसोहली।
विज्ञापन

पिछले कई दशकों से बसोहली सब डिवीजन का रिकार्ड रूम खस्ताहाल है। यहां रखी गईं फाइलें व अन्य दस्तावेज धूल फांक रहे हैं। यहां पर पूरे सब डिवीजन के लोगों का सरकारी रिकार्ड रखा गया है। अब सरकार ने रिकार्ड रूम की हालत को सुधारने के लिए फंड जारी कर दिया है, जिसकी इस खस्ताहाल रिकार्ड रूम को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस रिकार्ड रूम की हालत यह है कि जहां एक ओर रिकार्ड को रखने की उचित व्यवस्था नहीं है, वहीं दीवारों पर सीलन से प्लास्टर पर गिरने लगा है। बिजली की तार भी जर्जर हो गए हैं। खस्ताहाल इमारत में पूरे सब डिवीजन के लोगों के वे महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिन पर उनका भविष्य निर्भर करता है। जिन आलमारियों, रैकों में ये रिकार्ड रखे गए हैं, वे भी खस्ताहाल हो गए हैं। बसोहली प्रशासन के आग्रह के बाद सरकार की ओर से रिकार्ड रूम की मरम्मत करवाने के लिए राशि जारी कर दी गई है। 10 लाख 47 हजार रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग के हवाले से इस काम के लिए इस्तेमाल की जाएगी। एडीसी बसोहली संजय गुप्ता ने बताया कि राशि जारी हुई है, जिससे रिकार्ड रूम की दशा सुधारने का काम किया जाएगा। रैक की व्यवस्था करने के साथ ही अन्य जरूरी मरम्मत के कार्य भी पूरे किए जाएंगे। इससे निश्चित रूप से रिकार्ड को सहेज कर रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें