फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने गए शिव सैनिको को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने गए शिव सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस संबंध में शिवसेना बाला साहब ठाकरे द्वारा कसबे में कार्यक्रम में आयोजित किया गया। पार्टी के प्रधान डिंपल कोहली ने कहा कि भले ही तिरंगा फहराने से पहले शिव सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया हो, लेकिन उन्होंने नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की चुनौती को स्वीकारा। इसलिए वह सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी व भाजपा की गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के चलते देशभक्तों को अपमान सहना पड़ रहा है। फारूक के बयान पर भाजपा ने भी चुप्पी साध रखी है। कार्यक्रम में शिवसेना महासचिव मुनीश साहनी, कार्यकारी प्रधान अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ उप प्रमुख राजीव भंडारी व राजेश काका, सचिव विकास पटेल, आरएस पुरा ब्लाक प्रधान संजीव शर्मा, मंगत लखोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें