फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में वार्ड एक हीरानगर की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर।
विज्ञापन

गैर सरकारी संस्था शक्ति पुंज द्वारा आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में हीरानगर वार्ड एक की टीम ने मॉर्निंग क्लब कठुआ को 3-0 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। कसबा के राजिन्द्र सिंह, राजेश शर्मा, प्रवेश विरधी, दीपक तथा सारुप्रिया बाली छोटी उम्र में इस दुनिया से चले गए। उनकी याद में उक्त संस्था ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल जीत कर साईं बाबा क्लब, शक्ति पुंज, हीरानगर वार्ड 1 व मॉर्निंग क्लब कठुआ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। पहला मैच साईं बाबा क्लब व हीरानगर वार्ड एक के बीच खेला गया, जिसमें वार्ड एक टीम ने साईं बाबा क्लब को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरे मैच में मॉर्निंग क्लब कठुआ की टीम ने शक्ति पुंज को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का निर्णायक मैच मुख्य अतिथियों विधायक कठुआ राजीव जसरोटिया और विधायक हीरानगर कुलदीप राज की मौजूदगी में खेला गया। जिसमें वार्ड एक हीरानगर टीम ने मॉर्निंग क्लब कठुआ को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को इनाम की घोषित राशि 15 हजार रुपये के साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 8000 रुपये नकद व प्रमाणपत्र दिए गए। संस्था के प्रधान कुलजीत सिंह, कठुआ के उद्योगपति देवेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा, तहसीलदार हीरानगर गौरव शर्मा, बीडीओ हीरानगर राहुल गुप्ता भी फाइनल मैच देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें