उधमपुर। राजस्व विभाग के अधिकारियों पर गलत रिपोर्ट तैयार करके 13 कनाल जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम करवाने का आरोप लगाकर सुई के ग्रामीणों ने बुधवार को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अपनी समस्या को डीसी के सामने रखा।
काका राम, राम लाल, बबली देवी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इशरी देवी की 13 कनाल जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने इसकी जांच के आदेश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए थे और जल्द रिपोर्ट देने को कहा था। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गलत रिपोर्ट तैयार करके जमीन को किसी दूसरी व्यक्ति का बता दिया। जिसके बाद इशरी देवी के हाथ से जमीन का हक छीना जाने लगा है। सोची समझी साजिश के तहत गरीब परिवार से जमीनी छीनी जा रही है, जिसका पूरा गांव विरोध करता है। उनकी मांग है कि जिला प्रशासन मामले की पूरी जांच करवाए और जो भी अधिकारी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।