जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड़ के करीब सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा सभी घायलों का उपचार जारी है। जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही कार डीएल4सीआर-2756 ने बरवाल मोड़ सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। जिसके परिणाम स्वरूप सड़क किनारे खड़े तीनों व गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा सभी घायलों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान शिल्पा जसरोटिया पुत्री बलवान सिंह, सोनिका पुत्री बलवान सिंह, प्रीति जसरोटिया पत्नी संदीप जसरोटिया निवासी बरवाल, प्रभजोत कौर पत्नी परगट सिंह निवासी वार्ड 14, अतुल शर्मा पुत्र अश्वनी शर्मा निवासी वार्ड 14, हरनाम सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी वार्ड 14 कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।