फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार से त्रिंबली लिंक सड़क के लिए 3.5 करोड़ रु की राशि निधार्रित -लाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली/महानपुर।
विज्ञापन

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने वीरवार को धार से त्रिंबली लिंक सड़क के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस परियोजना के लिए पहले से ही 3.5 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मंत्री ने यह बात सड़क के चालू विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद राजकीय माडल डिग्री कालेज महानपुर में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही।
चौ. लाल सिंह ने कहा कि सरकार बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाकर बसोहली निर्वाचन क्षेत्र में हर क्षेत्र को जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बसोहली कस्बे तक पुलियों के निर्माण तथा स्तर को बढ़ाने के लिए केंद्र सड़क निधि के अंतर्गत 42 करोड़ निर्धारित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रगति पर है, जिसे आगामी वर्ष के जनवरी माह में पूरा किया जाएगा। इससे पूर्व मंत्री ने राजकीय डिग्री कालेज महानपुर के निकट जगदीश चंद्र बोस बोटेनिकल गार्डन का नींव पत्थर रखा, जिसे 62 कनाल भूमि पर 4 महीनों में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने राजकीय माडल डिग्री कालेज महानपुर में जिम्नेजियम का उद्घाटन भी किया, जिसे रूसा के अंतर्गत आरएंडबी विभाग द्वारा 13 लाख रुपये की अनुमानित राशि से बनाया गया है। छात्रों की मांग पर उन्होंने संभागीय वन अधिकारी बसोहली को कालेज के परिसरों में बोटेनिकल गार्डन विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने कालेज के प्रिंसिपल को छात्रों की सुविधा के लिए कंप्यूूटर लैब में 40 कंप्यूटर लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक रवि केसर, मुख्य वन्य जीव अधिकारी संरक्षक मनोज पंथ, सामाजिक वानिकी निदेशक अश्विनी गुप्ता, एसएफसी के प्रबंध निदेशक सुरेश गुप्ता, एसएफआरआई निदेशक बीएम शर्मा, वन सुरक्षाबल निदेशक आसिफ महमूद सागर, अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली संजय गुप्ता, पीसीडी के क्षेत्रीय निदेशक चौ शौकत अली, वन्य जीव क्षेत्रीय निदेशक सिंथल कुमार तथा कठुआ जिले के विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मंत्री के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें