घने कोहरे के कारण शनिवार को 5 ट्रेनें तवी रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची हैं। पूजा एक्सप्रैस चार घंटे लेट हुई तो जम्मू तवी एक्सप्रेस भी चार ही घंटे लेट रही। यात्रियों को समय ट्रेनों में बैठकर ही बिताना पड़ा है।
तवी रेलवे स्टेशन से अलग-अलग जगहों को जाने वाले यात्री ठंड भरे मौसम में फर्श पर बैठकर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। यात्रियों के लिए रेलवे प्लेटफार्म में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है।
यात्रियों पुरुषोत्तम, कपिल और उमेश ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। ठंडे फर्श पर बैठकर ही समय बिताना पड़ रहा है।दिन के समय तो समय यात्री यहां वहां घूमने कर पास कर लेते हैं मगर शाम को ठंड में ठिठुरना पड़ता है।
यात्रियों को ठंड से बचने के लिए स्टेशन के बाहर भी बैठना पड़ रहा है। बारिश होने पर प्लेटफार्म के फर्श गिला हो जाता है। इससे यात्रियों को बैठने के लिए भी जगह नहीं मिलती है।
रेलवे स्टेशन में ट्रेनें देरी से पहुंची के कारण यहां से ट्रेनें देरी से रवाना हो रही है। पूछताछ केंद्र में बात की जा रही है तो ट्रेनें आठ से दस घंटे देरी से चलने का पता चल रहा है। ऐसे में यात्रियों को समय बिताने में परेशानी आ रही है।
यात्री महेश कुमार ने बताया कि वह ट्रेन पकड़ने आए थे, मगर पता चला कि ट्रेन तीन घंटे देरी से चलेगी। ऐसे में यहां-वहां घूमकर समय बिता रहे हैं।
ट्रेनें कितनी लेट
पूजा एक्सप्रेस 4 घंटे
वाराणसी-जम्मू एक्स. 3 घंटे
जम्मू-वाराणसी एक्स 1.45 घंटे
टाटा मूरी एक्सप्रेस 5.26 घंटे
जम्मू तवी शैयालदा एक्स. 4.05 घंटे