सांबा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट रहने वाले ग्रामीणों ने एक बार फिर से बंकर बनाने की मांग उठाई है। ग्रामीण पूर्ण सिंह, शिव राम, प्रेम नंद आदि ने बताया कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। वह कब गोलाबारी शुरू कर दे ऐसे में चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के नेता उन्हें भरोसा देते थे कि सीमा के निकट गांवों में पक्के बंकर बनाए जाएंगे, लेकिन आज तक ऐसा नहीं किया गया है। जब भी पाक रेंजर गोलाबारी करते हैं तो उन्हें अपने परिवाराें की चिंता सताने लगती है। उन्होंने बताया कि गत दिवस भी पाक रेंजर की ओर से गोलाबारी की गई थी। गोलियां उनके गांवों के आसपास गिरी थीं। उन्हें अपने परिवाराें की चिंता सताने लगती है। नेताओं के वादे वादे ही बन कर रह जाते हैं। उन्होंने मांग उठाई कि उनके गांवों मे पक्के बंकर बना कर जल्द दिए जाएं। ताकि वह गोलाबारी के दौरान परिजनों को सुरक्षित रख सकें। ब्यूरो