फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन की समझदारी से शादी के बंधन से बची नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी/उधमपुर। बड़ी बहन की समझदारी और प्रयास से नाबालिग बहन शादी के बंधन में बंधने से बच गई। बड़ी बहन ने पंचैरी पुलिस को इसकी खबर कर दी थी। मंगलवार शाम को पंचैरी पुलिस ने पंजर गांव में जाकर नाबालिग की शादी रुकवा दी। पुलिस नाबालिग के माता पिता को अपने साथ पुलिस स्टेशन भी ले आई। माफीनामा देने के बाद दोनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन

दरअसल, पंजर में मंगलवार को नाबालिग लड़की की शादी की जा रही थी। लड़की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। नाबालिग की बड़ी बहन ने पहले ही परिवार के सदस्यों से इसका कड़ा विरोध किया था, लेकिन परिवार ने उसकी एक न सुनी। मंगलवार को बारात घर पहुंचनी थी। बड़ी बहन ने बारात आने से पहले ही पंचैरी पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम पंजर गांव में जा पहुंची और लड़की का जन्म प्रमाणपत्र मांगा। पिता ने प्रमाणपत्र पुलिस को दिया तो पता चला कि लड़की की उम्र केवल 16 वर्ष है। पुलिस ने उसी समय शादी की तैयारियों को रुकवा दिया और माता पिता को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। पूछताछ में पिता ने बताया कि वह गांव का अनपढ़ व्यक्ति है। उसको नहीं पता कि इस उम्र में बेटी की शादी की जा सकती है। इसलिए उसे इसके लिए माफ कर दिया जाए। पुलिस ने एफिडेविट पर माफीनाफा लिखवाया और फिर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें