फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नीटाप और नत्थाटाप में भारी हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। मंगलवार को भी दिनभर मौसम का मिजाज बिगड़ा रही। ऊंची चोटियां बर्फ से पूरी तरह लद गईं। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश जारी रही। रविवार की देर रात से ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। नत्थाटाप में अब तक डेढ़ फुट के करीब ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पत्नीटाप में भी बर्फ बारी शुरू हो गई, जिससे पत्नीटाप के देवदार के वृक्ष बर्फ की सफेदी में लिपट गए, जिससे वहां का नजारा काफी खूबसूरत लग रहा था। पत्नीटाप व नत्थाटाप के साथ-साथ शिवगढ़ धार, स्योजधार, देराटाप, स्योजधार में भी रविवार देर रात से मंगलवार तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। उधर दूसरी और लगातार बारिश भी मैदानी क्षेत्रों में जारी थी जिससे ठंड में भारी इजाफा हो गया था। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव भी जलाए हुए थे। बढ़ती ठंड के कारण दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें जल्द बंद कर दी थी और वह जल्दी ही घरों का रुख कर गए थे।
----------------
सैलानियों को भा रहा बर्फबारी का नजारा
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर ताजा बर्फबारी का नजारा पर्यटकों को भाग गया। रूई की तरह गिर रही बर्फ के बीच सैलानी काफी आनंद लेते दिखे। हालांकि बर्फबारी के बाद भी सैलानियों की संख्या में फिलहाल उतनी बढ़ोतरी नहीं दिख, जितने की उम्मीद थी। मौसम खुलते ही पत्नीटाप में सैलानियों की बहार आ सकती है।
विज्ञापन

पत्नीटाप पहुंचे सैलानी दिनेश कुमार, हरजीत सिंह ने कहा कि पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला। इसी की आस लिए वह पत्नीटाप आए भी थे। उन्होंने कहा कि उनके मित्र भी ताजा हिमपात की जानकारी ले रहे थे। लेकिन उन्होंने लाइव दिखाकर उन्हें भी जानकारी दी। उधर कारोबारी भी ताजा हिमपात के बाद काफी खुश दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें