जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला तथा फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के पीओके संबंधी बयान पर मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार के नेतृत्व में हरि मार्केट में दोनों का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फारूक का बयान देश को तोड़ने वाला है।