फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परीस्थिति में शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव त्रिकुटा नगर इलाके से मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। त्रिकुटा नगर के सेक्टर 9 में सड़क किनारे एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखे जाने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस की ओर से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है। पिछले दो दिनों से व्यक्ति को उसी इलाके में घूमते देखा जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें