बख्शी नगर पुलिस थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मुनीश कुमार निवासी जानीपुर की पहले भी एक शादी हो चुकी है। उसने पहली महिला से तलाक की बात बताकर दूसरी महिला को उसी के धर्म का बताकर शादी कर ली। महिला को बाद में पता चला कि मुनीश कुमार न तो उसके धर्म का है और न ही उसने अपनी पहली पत्नी से तलाक ही लिया है। इसके बाद उसने मुनीश के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहली महिला से शादी का मामला अभी कोर्ट में लंबित है। ऐसे में उससे तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने पर मुनीश के खिलाफ पुलिस ने धोखे से शादी करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी मुनीश कुमार की तलाश कर रही है। ब्यूरो