जम्मू। चाइनीज उत्पादों से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को सजग और सरकार से कार्रवाई की उम्मीद में पुरानी मंडी में प्रदर्शन किया गया। नया सवेरा एनजीओ के सदस्य, श्री राम मंदिर के महंत रामेश्वर दास और एमएलसी रमेश अरोड़ा इस दौरान मौजूद रहे। अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से खाद्य पदार्थों में चाइनीज चीजों का प्रचलन बढ़ा है, लेकिन इसे खाने से होने वाले नुकसान से लोग अनभिज्ञ हैं, उन्होंने कहा कि मोमो और अजीनोमोटा (चाइनीज नमक) खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इसकी ब्रिकी पर रोक लगाई जाए और लोगों को जागरूक किया जाए। प्रदर्शन में रमेश गुप्ता, गोविंद सरेन, संजय शर्मा, कुलभूषण अरोड़ा शामिल रहे।