जम्मू। जीएमसी के अधीक्षक के खिलाफ सर्जरी विभाग की नर्स द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत पर मंगलवार को जेंडर हरासमेंट कमेटी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। इसकी रिपोर्ट प्रिंसिपल को सौंपी गई है। प्रिंसिपल डा. सुनंदा रैना ने बताया कि प्राथमिक जांच में सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन कमेटी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार सर्जरी विभाग में करीब एक माह पूर्व नर्सों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एक गुट में दो नर्सों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद नर्स के एक पक्ष की ओर से अधीक्षक के खिलाफ शिकायत की गई है।