फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भारत पाक युद्ध में विस्थापित परिवाराें को केंद्र सरकार की और से एक मुश्त पैकेज नहीं दिए जाने पर लोगों ने सड़कों पर आने की चेतावनी दी है। जिला के कालीबडी कैंप में आज विस्थापित परिवाराें बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जगदीश चौधरी ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पैकेज की राशि भी राज्य सरकार को साैंप दी है। लेकिन राज्य सरकार की और से विस्थापित परिवाराें के साथ मजाक किया जा रहा है। उनके अनुसार पहले फाइलें बनवाने को लेकर प्रशासन ने परेशान करने की कोई कोर कसर नही छोड़ी थी। विस्थापितों को काफी परेशान किया गया। अब जिन विस्थापितों की फाइलें डिवकाम के कार्यालय पहुंची हैं। उनकी भी कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग उठाई है कि विस्थापितों के एक मुश्त पैकेज के लिए हस्तक्षेप करे। विस्थापितों का केंद्र सरकार पर भरोसा बना रहे। अन्यथा विस्थापित परिवार एक बार फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें