फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर की जयंती पर भव्य झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। संत कबीर जयंती के उपलक्ष्य पर संत श्री कबीर दास सभा की ओर से गुरुवार को धार्मिक समारोह का आयेाजन किया गया। इस क्रम में जहां वार्ड नंबर 17 स्थित कबीर भवन में भजन कीर्तन किया गया वहीं, शहर में भव्य शोभायात्रा का भी निकाली गई।
विज्ञापन

सभा के जिला अध्यक्ष बाबू राम भगत की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस धार्मिक आयोजन के तहत पुलिस लाइन से शोभायात्रा का आगाज किया गया। जिसमें शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई गई। पुलिस लाइन से पीडब्यूडी कालोनी, मुखर्जी चौक, पारलीवंड, पुराने बस अड्डा, शहीदी चौक से होती हुई संत कबीर मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। बैंड बाजे के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा की अगुवाई कर रही संत कबीर जी की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। वहीं, झांकी के पीछे चल रही महिला संगत द्वारा किए जा रहे भजन कीर्तन की आवाज से पूरा वातावरण संत कबीर जी की भक्ति से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर सभा अध्यक्ष बाबू राम भगत के अतिरिक्त पीके चौहान, पूर्व विधायक ध्यान चंद, प्रो. राममूर्ति शर्मा आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु जी ने हमेशा सादगी भरा जीवन जीने का संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों व बुराइयों से दूर रहने के लिए विशेषतौर से आह्वान किया है। वक्ताओं ने समाज में फैली बुराईयों व कुरीतियों का मुख्य कारण अज्ञानता बताते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को शिक्षित करें व उन्हें अच्छे संस्कार दें। इसी से बिरादरी, समाज व देश का भला संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें