फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत् थरबाजों को रोजगार, जम्मू के युवा बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जिलास्तर पर शिक्षकों के पद भरने के लिए जारी अधिसूचना में जम्मू से भेदभाव के खिलाफ हीरानगर कस्बे में व दियालाचक्क में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उप मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और कश्मीरी हुक्मरानों के आगे आत्मसमर्पण का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पत्थर बरसाने वाले कश्मीर के युवाओं पर सरकार मेहरबान है और उनको रोजगार दे रही है, वहीं जम्मू के युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने उप मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

दियालाचक्क में युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र के महासचिव चौधरी स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इसमें सामाजिक इंसाफ मंच के नेता सुरेश शर्मा के अलावा कई युवा शामिल थे। इस मौके पर स्वर्ण ने सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि एक साजिश के तहत जम्मू के युवाओं को बेरोजगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें भाजपा उनका पूरा सहयोग कर रही है। पहले से ही बेरोजगारी युवाओं को गलत रास्तों की और धकेल रही है। सरकार और सेना पर पत्थर बरसाने वालों को रोजगार के पूरे अवसर दिए जा रहे हैं जबकि सरकार का सहयोग व सेना का सम्मान करने वालों को बेरोजगारी की ओर धकेला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अफसोस की बात तो यह है कि खुद को जम्मू के लोगों का ठेकेदार कहने वाली पार्टी भाजपा सरकार में भागीदार होने के बावजूद भी पूरी तरह से खामोश है। कुर्सी के लालच में यह सब कुछ भूल गए हैं और पीडीपी के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है, जो जम्मू के युवाओं के लिए बेहद खतरनाक है। इंसाफ मंच के नेता सुरेश ने कहा कि जम्मू के ठेकेदारों ने अपने लोगों से विश्वासघात किया है, जिसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जागेगा। जम्मू से जनादेश मिलने के बावजूद इन पर कश्मीरी हुकूमत हावी हो रही है, जिससे साफ जाहिर होता है कि अन्य पाटियों की भांति यह पार्टी भी लोगों के लिए नहीं, बल्कि सत्ता के लिए काम कर रही है। प्रदर्शन में रिंपी खजूरिया, यशपाल सिंह, इशान शर्मा, शुभम शर्मा आदि शामिल थे। हीरानगर के दीप चौक में भी लोगों ने इस मसले को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया व उप मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें