फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को खारिज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कश्मीर में रिहा गए 4500 पत्थरबाजों की तर्ज पर श्री अमरनाथ आंदोलन के दौरान जम्मू संभाग में दर्ज किए मामलों को खारिज करने की मांग को लेकर पैंथर्स पार्टी ने शनिवार को सलाथिया चौक पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पैथर्स पार्टी का कहना है कि अगर देश सैनिकों पर पत्थर बरसाने वाले रिहा हो सकते हैं तो फिर देश के लिए आवाज बुलंद करने वालों के मामले क्यों खारिज नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के जिला युवा उपप्रधान तिरन्तर सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब बारह बजे सलाथिया चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार ने कश्मीर के 45 सौ पत्थरबाजों को रिहा कर दिया। यह वह पत्थरबाज हैं जो सेना पर हमला करते थे और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। यदि सरकार इन कश्मीर पत्थरबाजों को रिहा कर सकती है तो जम्मू संभाग में आंदोलन के दौरान जो लोग जेलों में बंद हैं उन्हें क्यों नहीं रिहा किया जा रहा है। इस अन्याय को किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जम्मू संभाग में जिन लोगों पर आंदोलन के दौरान केस दर्ज हैं व श्री अमरनाथ आंदोलन व देश के लिए किए गए अन्य आंदोलनों में शामिल होने पर किए गए हैं। उन्हें सरकार जल्द वापिस ले। बेकसूर लोगों पर बिना वजह ही केस डाले गए हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने सरकार से आतंकवादी समर्थकों को जेलों में बंद करने के साथ ही देश हित के लिए आवाज बुलंद करने वाले सभी मामलों को वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब कश्मीर में जवान गलत गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करती है तो उन पर रोक लगा दी जाती है या फिर उन पर केस डाल दिए जाते हैं। कश्मीर के जवानों के पास हथियार तो हैं, लेकिन उन्हें चलाने की अनुमति नहीं है। भीड़ जवानों के साथ मारपीट करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में सैन्य जवानों का मनोबल गिरा है, जोकि अच्छा संदेश नहीं है। जब तक सरकार मांग को पूरा नहीं करती है, पैंथर्स पार्टी आवाज बुलंद करती रहेगी। इस मौके पर शाम लाल, राम प्रसाद, अशोक कुमार, जसबीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें